Home Crime भिवानी में सनसनीखेज घटना: जली हुई बोलेरो गाड़ी में मिले बुरी तरह...

भिवानी में सनसनीखेज घटना: जली हुई बोलेरो गाड़ी में मिले बुरी तरह झुलसे कंकाल

224
0

भिवानी (एकता): भिवानी के लोहारू क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक जली हुई कार में लाशें मिली। मीडिया सूत्रों के अनुसार गांव बारवास की बणी में बुधवार देर रात लावारिस बुलेरो कार जली हुई हालत में लोगों ने देखी, इतना ही नहीं गाड़ी की पिछली सीट पर कंकाल मिले। फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो पाई वहीं पुलिस अभी तक यह पता लगा रही है कि झुलसने वाले शवों में पुरुष है या महिलाएं।

लोहारू पुलिस ने फारेंसिक एक्सपर्ट टीम बुलाई है। उसके बाद ही मामले का पता चल पाएगा। मृतकों के शवों का रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here