रादौर (एकता): हरियाणा में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज देश के सबसे ऊंचे अशोक चक्र की शोभा अष्टमंगला छत्रावली एक बार फिर बढ़ा रही है। बता दें कि यमुनानगर के रादौर के गांव टोपरा कलां साल में 30 फीट ऊंचे अशोक चक्र में 12 लाख रुपए खर्च किए गए।

मीडिया सूत्रों के अनुसार बारिश और हवा से फरवरी साल 2022 में अष्टमंगला छत्रावली गिर गई थी। अब 2 साल बाद इसे फिर से स्थापित किया गया। खास बात यह है कि यह अष्टमंगला छत्रावली एक अनमोल है। जो पहले के जमाने में होता था। इसका इस्तेमाल राजा या महापुरुष करते थे। इसका डिजाइन सारनाथ और सांची के स्तूप के छत्र की तरह है।








