चंडीगढ़ (एकता): पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक ट्रक के पीछे कार फंसकर कुछ दूरी तक घिसटती चली गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार मौली गांव के नजदीक यह हादसा हुआ। बता दें कि हादसे में कार चालक एमबीए छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान हिमाचल प्रदेश जिला सिरमौर पांवटा साहिब के अभिनव परमार के रूप में हुई।
बताया जा रहा है कि मृतक छात्र चंडीगढ़ से एमबीए कर रहा था। मौली गांव के नजदीक स्थित ग्लोबल इंडस्ट्री और सैनी ढाबे के सामने से गुजर रहा था, तो उसके आगे जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी। जिससे वह हादसे का शिकार हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला। वहीं पुलिस मामले की जांच मे जुटी हुई है।







