अंबाला (एकता): अक्सर मां-बाप बच्चों पर भरोसा करके उन्हें घर से स्कूल के लिए भेजते हैं। लेकिन कई बार बच्चे मस्ती के चलते स्कूल की बजाय कहीं और घूमने चले जाते हैं। बाद में जब छात्रों के साथ जब कुछ घटना घटती है तो वह पछताते हैं। ऐसा ही एक मामला अंबाला के गांव कालपी से सामने आया है, जहां एक 14 साल के छात्र को स्कूल से बंक मारना महंगा पड़ गया।
मीडिया सूत्रों के अनुसार जब वह सुबह घर से स्कूल के लिए निकला तो वह अपने दोस्तों के साथ जोहर में नहाने चला गया। कुछ देर बाद उसके बाकी दोस्तों को पता लगा कि वह वहां डू+ब गया है। दोस्तों ने आसपास के लोगों से उन्होंने मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा। करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद छात्र की डे%ड बॉ#डी को पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं बच्चे की डे+ड बॉ@डी का पोस्ट+मार्टम करवा कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।







