Home Ambala अंबाला में Mayor शक्ति रानी शर्मा ने स्कूली बच्चों के साथ कुछ...

अंबाला में Mayor शक्ति रानी शर्मा ने स्कूली बच्चों के साथ कुछ खास अंदाज में मनाया स्वतंत्रता दिवस

213
0

अंबाला (एकता): अंबाला में मेयर शक्तिरानी शर्मा ने स्कूली बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। बता दें कि उन्होंने बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज भेंट किए। मीडिया सूत्रों के अनुसार मेयर ने बच्चों के साथ मिलकर पहले केक काटा फिर स्वतंत्रता दिवस की शुभककामनाएं दीं। इसके साथ ही जगाधरी गेट नजदीक काजीवाड़ा के बच्चों और अध्यापिकाओं ने ने अंबाला नगर निगम की मेयर को फूलों का गुलदस्ता दिया।

जानकारी के मुताबिक मेयर ने भी बच्चों से स्वतंत्रता दिवस संबंधी प्रश्न पूछे जिनके नन्हें बच्चों ने बड़े ही उत्साहपूर्वक जवाब दिए। इसके बाद उन्होंने बच्चों के साथ राष्ट्रीय गान भी गाया। उन्होंने कहा कि आज सबके साथ मिलकर बहुत अच्छा लगा। मेयर ने सभी बच्चों को चॉकलेट्स भी भेंट की व उनके उज्लवल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here