करनाल (एकता): करनाल जिले के जैनपुर साधान गांव मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहुंचे। जहां वह एक जनसंवाद कार्यक्रम के तहत आम जनता की शिकायतें सुन रहे हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि Direct Benifit Transfer के जरिए पूरा पैसा आम जनता तक पहुंचता है।
देश के पहले प्रधानमंत्री कहते थे कि 1 रुपए में से केवल 15 पैसे ही जनता तक पहुंच पाते थे। बुजुर्ग अवस्था पेंशन से लेकर छात्रवृत्ति तक सीधे बैंक अकाउंट में पहुंचता है। उन्होंने व्यवस्था परिवर्तन के साथ आम जनता का जीवन सुगम बनाया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के जरिए शिक्षकों की ट्रांसफर आसान हुई है।







