अंबाला (एकता): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज यानि शनिवार को आम जनता को संबोधित करेंगे। मीडिया सूत्रों के अनुसार वह शाम 5 बजे ‘सीएम की विशेष चर्चा’ कार्यक्रम के माध्यम से संबोधित करेंगे।
इसके साथ ही वह प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से भी ऑडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम बातचीत करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने यमुनानगर का दौरा किया।







