करनाल : चन्द्रिका ( TSN)-करनाल जिले के घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत फरीदपुर गांव से हुई । इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम ने विधायक हरविंद्र कल्याण ने स्कूली छात्रों और ग्रामीणों को भारत को विकसित देश बनाने में योगदान देने की शपथ दिलाई ।उन्होंने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को लोगो तक पहुंचाने के लिए ये यात्रा सभी गांवों में जायेगी ।
विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली गई है । अंतोदय परिवार जब आर्थिक रूप से मजबूत होगी तभी भारत विकसित देश बनेगा ।फरीदपुर गांव में हुए संकल्प यात्रा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाए राशन कार्ड, परिवार पहचान पत्र और पेंशन संबंधी शिकायते लेकर पहुंची । महिलाओं का कहना है कि राशन कार्ड बनाने में गड़बड़ी हुई है ।गरीब लोगो के कार्ड काट दिए गए जबकि अमीरों के राशन कार्ड अभी भी चालू है ।







