Home Ambala एक बार फिर नदियों में तब्दील हुई अंबाला की सड़कें, वाहन दौड़ने...

एक बार फिर नदियों में तब्दील हुई अंबाला की सड़कें, वाहन दौड़ने की बजाए रेंगते नजर आए

219
0

अंबाला (एकता): हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी है। आज आधे घंटे की बारिश में अंबाला की सड़कें नदियों में तब्दील हुई। लोगों का बारिश ने घर से बाहर निकलना मुश्किल किया। मीडिया सूत्रों के अनुसार जैसे ही सड़कों पर पानी भरा तो लोगों के स्कूटर, मोटरसाइकिल बंद हो गए। जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। बताया जा रहा है कि  लोगों ने स्थानीय नेताओं पर गुस्सा निकाला।

गौरतलब है कि पिछले दिनों आई बाढ़ से लोगों के जख्म अभी सूखे नहीं कि फिर से गहरे हो गए। जलमग्न हुई सड़कों और रिहायिशी इलाकों में जलभराव हुआ है। सड़कों पर वाहन दौड़ने की बजाए रेंगते नजर आए। सड़क पर जमा पानी में चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वह अपने वाहनों को पानी में घसीटते हुए नजर आए। इस बारिश ने एक बार फिर प्रशासन की पोल खोल कर रख दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here