गुरुग्राम, 25 सितम्बर –भाजपा प्रत्याशी मुकेश शर्मा के समर्थन में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गुरुग्राम पहुचे। गुरुग्राम के भीमनगर में आयोजित विशाल जन सभा को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि यह चुनाव गुरुग्राम और हरियाणा का भविष्य तय करने वाला चुनाव होगा। उन्होंने लोगो से भाजपा प्रत्याशी को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि देश मे कांग्रेस ने 60 साल राज किया, लेकिन भाजपा ने दस साल के राज में कांग्रेस से तीन गुना ज्यादा काम करके दिखा दिया कि भाजपा देश के लिए कितनी जरूरी है।
नितिन गडकरी ने कहा कि देश मे सड़को का जाल बिछा कर हमने दूरियां कम करने का काम किया है। पहले मुंबई जाने में 36 से 40 घण्टे लगते थे। मुंबई एक्सप्रेक्स हाइवे बना कर इस दूरी को 12 से 14 घण्टे करने का काम भाजपा की सरकार ने किया। उन्होंने कहा कि अब जनता की बारी है भाजपा प्रत्याशी को जीता कर गुरुग्राम का ओर भी विकास करवाने की। अब लोगो को दिल्ली के जाम से निजात मिल गई है। दिल्ली जाने की अब लोगो को आवश्यकता ही नही पड़ती क्योंकि सड़को का ऐसा जाल बिछ गया है जो बाहर की बाहर ही लोगो को उनके गंतव्य तक पहुचने के लिए पर्याप्त है.
नितिन गडकरी ने कहा कि देश मे सभी का समान विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस देश मे सभी को एक समान गैस मिलनी चाहिए। एक समान रोजगार मिलना चाहिए। हम देश को समृद्ध बनाना चाहते है। देश के प्रधानमंत्री का एक ही नारा है सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास। इसी नारे को साकार करने के लिए अब गुरुग्राम के लोगो को भी कमर कसनी होगी और गुड़गांव विधानसभा में कमल खिलाना होगा। वही भाजपा प्रत्याशी मुकेश शर्मा ने केंद्रीय मंत्री के सामने गुरुग्राम में लगने वाले जाम की समस्या को रखते हुए एलिवेटिड रोड बनवाए जाने की मांग रखी। केंद्रीय मंत्री ने उन्हें आश्वाशन दिया है कि वह इस पर जरूर ध्यान देंगे। वही जनसभा में उमड़ी भीड़ को देख कर विरोधियों की नींद उड़ गई है।







