अंबाला (एकता): Haryana CET परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने झट+का दिया है। बता दें कि 32 हजार पदों के लिए 5 और 6 अगस्त को अभ्यर्थी मेंस परीक्षा देने जा रहे थे। लेकिन उससे पहले ही हाईकोर्ट ने रोक लगा दी।
मीडिया सूत्रों के अनुसार अभ्यर्थियों को यह नहीं पता लग पा रहा कि वह किस पद के योग्य हैं। दरअसल हाईकोर्ट ने कर्मचारी चयन आयोग को दोबारा मेरिट लिस्ट बनाकर परीक्षा आयोजित करने को कहा। HSSC की आधिकारिक वेबसाइट में कोई खराबी आ गई है। इस कारण से ग्रुप-57 के एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो पा रहे। ऐसे हालातों में अभ्यर्थियों के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। जल्द ही इस मुश्किल को ठीक किया जाएगा।







