चंडीगढ़ (एकता): हरियाणा सचिवालय में आज क्लर्क एसोसिएशन और सरकार के बीच बैठक बेनतीजा रही। मीडिया सूत्रों के अनुसार यह बैठक करीब 4 घंटे तक चली। बता दें कि 5 से 7 दिन बाद फिर से यह बैठक की जाएगी।
बैठक के बाद सीएम के ओएसडी जवाहर यादव का बयान भी सामने आया है। बैठक में कोई फैसला नहीं निकला। हम क्लर्क एसोसिएशन के साथ एक दौर की ओर बैठक करेंगे। प्रदेशों से हरियाणा क्लर्क को सबसे ज्यादा वेतन दे रहा है। हम अपनी मांगों पर अडल है। हमारी हड़ताल इसी तरह जारी रहेगी।







