Home Haryana पानी विवाद के बीच BBMB में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, हरियाणा के अधिकारी...

पानी विवाद के बीच BBMB में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, हरियाणा के अधिकारी को सौंपी गई नंगल डैम से जल वितरण की जिम्मेदारी

193
0

चंडीगढ़ | हरियाणा और पंजाब के बीच पानी के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद के बीच भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड में गुरुवार को अहम प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। इस बदलाव के तहत हरियाणा कैडर के वरिष्ठ अधिकारी संजीव कुमार को नंगल डैम से जल वितरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि अब तक यह जिम्मा संभाल रहे पंजाब कैडर के अधिकारी आकाशदीप सिंह को अब नंगल डैम की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। गौरतलब है कि BBMB में हरियाणा और पंजाब कैडर के अधिकारियों का अनुपात 40:60 के आधार पर तय है।

अन्य प्रमुख तबादले

  • एसई स्तर के अधिकारी सुरेंदर मित्तल, जो अब तक सचिव व चेयरमैन के तकनीकी ओएसडी के पद पर कार्यरत थे, को अब एक्सईएन, ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस (O&M), धूलकोट, अंबाला में नियुक्त किया गया है।
  • राजस्थान कैडर से संबंधित एसई अधिकारी बलबीर सिंह सिंहमार, जो डायरेक्टर, सुरक्षा एवं कंसलटेंसी पद पर थे, को अब सचिव बनाया गया है।
  • पंजाब कैडर के इंजीनियर राजीव शाही को चेयरमैन के तकनीकी ओएसडी की जिम्मेदारी दी गई है। वे अब तक डायरेक्टर, एचआईडी पद पर तैनात थे।
  • हरियाणा कैडर के इंजीनियर संजय कौशिक को सीनियर एक्सईएन, मेंटेनेंस, देहर पावर हाउस, सलापड़ (चीफ इंजीनियर सिस्टम ऑपरेशन के अधीन) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे एक्सईएन, O&M डिवीजन, धूलकोट, अंबाला में कार्यरत थे।

इस फेरबदल को मौजूदा जल विवाद की पृष्ठभूमि में अहम माना जा रहा है, क्योंकि जल वितरण और संचालन की जिम्मेदारी सीधे-सीधे क्षेत्रीय संतुलन और जल आपूर्ति विवादों को प्रभावित कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here