रोहतक (अंकुर कपूर): पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अंडर-19 वूमेन वर्ल्ड कप को जीतकर दुनिया में नाम रोशन करने वाली भारतीय कप्तान शेफाली वर्मा के परिवार से मुलाकात कर बधाई दी। इस दौरान उन्होंने हरियाणा सरकार की खेल नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार होती तो शेफाली वर्मा को डीएसपी का पद दिया जाता।
उन्होंने हरियाणा सरकार से भी मांग की है कि रोहतक की रहने वाली शफली वर्मा और रोहतक की ही एक और बेटी को सरकार नौकरी दें। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बुधवार को आर्य नगर में स्थित शेफाली वर्मा के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि शेफाली वर्मा ने हमारे जिले प्रदेश का ही नहीं बल्कि दुनिया में हमारे देश का नाम रोशन किया है।








