फतेहाबाद (एकता): हरियाणा के ‘आप’ के वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक तंवर फतेहाबाद और सिरसा के दौरे पर हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार अशोक तंवर ने पंजाब-बॉर्डर से लेकर सिरसा तक घग्घर बाढ़ग्रस्त इलाकों का जायजा लिया। बता दें कि बाढ़ का पानी सिरसा, फतेहाबाद में तबाही मचा रहा है।
सरकार चुने हुए जनप्रतिनिधि और अधिकारियों से अपील करें कि बाढ़ रोकने के पुख्ता इंतजाम करें। अभी तक सरकार के प्रतिनिधि इन इलाकों में नहीं पहुंचे हैं। बांधों में कटाव तेजी से हो रहा है। शाम तक पानी फतेहाबाद शहर तक पहुंच जाएगा। कई लोग JCB मशीनें छोड़कर बीच में भाग रहे हैं, जिसकी वजह से बांध और ज्यादा टूट रहे हैं।
व्यवस्था के कारण स्थानीय लोगों में आपसी झगड़े की आशंका है। कल बीती रात पंजाब और हरियाणा बॉर्डर पर भी स्थिति नाजुक बनी हुई थी। सरकार सभी तरह के पुख्ता इंतजाम कर रही हैं। लोग खुद से बांध को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। अशोक तंवर ने कहा कि सरकार तुरंत सहायता पहुंचाए।







