Home Ambala प्रधानमंत्री के पुतले के कथित अपमान पर भाजपा ने सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई...

प्रधानमंत्री के पुतले के कथित अपमान पर भाजपा ने सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

10
0

अंबाला -:भारतीय जनता पार्टी के अंबाला जिलाध्यक्ष मनदीप राणा ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस अधीक्षक अंबाला को ज्ञापन सौंपकर जिला कांग्रेस के हालिया प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले के कथित अपमान के मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में भाजपा की ओर से आरोप लगाया गया कि 22 जुलाई को पॉलीटेक्निक चौक पर आयोजित कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री के पुतले के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। साथ ही यह भी दावा किया गया कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुईं।

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्तियों की पहचान करने तथा कानून के अनुसार उचित कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि इस प्रकार की घटनाएं लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती हैं।इस दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इनमें सौरभ गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अमन सूद, मन्नी आनंद, गुरविंदर सिंह, हितेश जैन, कमल गुप्ता, राजेश मेहता, गुरप्रीत सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बीनू गर्ग, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनमोल सोबती, राज कुमार गुप्ता, मुकेश शर्मा, पिंकू सूद, अभिषेक सहोता, योगेश साहनी, यशपाल, शेर सिंह, अमरजीत सिंह और जिला मीडिया प्रभारी साहिल कक्कड़ सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here