Home Haryana वीर बाल दिवस पर कुरुक्षेत्र में हुआ कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने लिया भाग,...

वीर बाल दिवस पर कुरुक्षेत्र में हुआ कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने लिया भाग, कहा-साहिबजादों की शहादत से सबको लेनी चाहिए प्रेरणा

145
0
कुरुक्षेत्र(TSN):श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों के बलिदान के उपलक्ष्य पर वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन कुरुक्षेत्र छठी पातशाही गुरुद्वारे में किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वही उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी, राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह,विधायक सुभाष सुधा,पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी शहीदों को नमन किया जिन्होंने देश के लिए शहादत दी। उन्होंने कहा की सभी हमेशा उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेंगे उनकी यही कामना हैं। उन्होंने कहा की छठी पाठशाही गुरुद्वारा में आकर वह उनके चरणों में नतमस्तक हुए है।
वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान द्वारा उपराष्ट्रपति पर की गई टिप्पणी पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की इस समय हम धार्मिक स्थान पर आए हैं और एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं ऐसे मौके पर राजनीतिक बातें करना ठीक नहीं
अयोध्या में बन रहा भव्य राम मंदिर,सबके लिए ख़ुशी की बात
राम मंदिर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की यह एक अच्छा प्रयास है। 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री जा रहे है और एक भव्य मंदिर बन रहा है जो हम सब के लिए खुशी की बात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here