Home Haryana हरियाणा की महिला पहलवान ने विदेश में फिर रोशन किया देश का...

हरियाणा की महिला पहलवान ने विदेश में फिर रोशन किया देश का नाम, 3 बार गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

330
0

रोहतक (एकता): हरियाणा के खिलाड़ी विदेशों में भी अपने देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने भारत की झोली में कई गोल्ड मेडल डाले हैं। अब रोहतक की पहलवान सविता दलाल ने एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार रोहतक का छोटूराम स्टेडियम महिला कुश्ती के लिए जाना जाता है। जहां हर महिला ने हिस्सा लिया और गोल्ड मेडल भी जीता है। बताया जा रहा है कि सविता ने तुर्की के इस्तांबुल में हुई चैंपियनशिप में 61 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उनकी इस कामयाबी से हर कोई खुश है।

जानकारी के मुताबिक जब सविता अपनी कामयाबी के बाद वापस अपने स्टेडियम पहुंचीं तो उनका भव्य स्वागत किया गया। खास बात यह है कि सविता इस साल 3 मेडल जीत चुकी हैं। इतना ही नहीं वह चौथे मेडल की भी तैयारी कर रही हैं। दरअसल 14 अगस्त को वह वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए खेलने जा रही हैं।

उम्मीद जताई जा रही है कि वह वहां से भी मेडल जीतकर लाएंगी। उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय कोच और परिजनों को दिया है। सविता ने कहा कि हर पहलवान का सपना होता है, वह ओलंपिक तक जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here