अंबाला (एकता): हरियाणा सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार शुक्रवार देर रात को इस अधिकारियों की पोस्टिंग कर दी गई। बता दें कि केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर गए सीनियर आईपीएस अधिकारी शिबास कविराज अपने हरियाणा कैडर में वापस लौट आए हैं और प्रदेश सरकार ने उन्हें अंबाला रेंज का आईजी का पद दिया है। वहीं आईजी आधुनिकीकरण अमिताभ सिंह ढिल्लों को आईजी हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में तैनात किया।
हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के एडीजीपी श्रीकांत जाधव को प्रदेश सरकार ने हिसार रेंज का एडीजीपी बनाया है। रोहतक रेंज की एडीजीपी ममता सिंह को एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर मुख्यालय नियुक्त किया। पदोन्नति प्राप्त 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी कुलविंदर सिंह को प्रदेश सरकार ने आईजी सीआईडी हेड क्वार्टर नियुक्त किया। आईजी प्रशासन संजय कुमार को आईजी प्रशासन और आईजी कानून एवं व्यवस्था तथा पंचकूला का पुलिस कमिश्नर लगाया गया। आईजी सीएम फ्लाइंग राजेंद्र कुमार को आईजी सीएम फ्लाइंग के साथ आईजी इंफोर्समेंट विंग नियुक्त किया। आईजी एचएपी मधुबन वाई पूरण कुमार को सरकार ने आईजी होमगार्ड नियुक्त किया।
हिसार रेंज के आईजी राकेश कुमार को रोहतक रेंज का नया आईजी नियुक्त किया गया है। करनाल रेंज के आईजी सत्येंद्र कुमार गुप्ता को करनाल रेंज के आईजी के साथ आईजी स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो लगाया गया है। डीआईजी एंटी करप्शन ब्यूरो अरुण कुमार को डीआईजी एचपीए मधुबन बने। डीआईजी एंटी करप्शन ब्यूरो अशोक कुमार को डीआईजी स्टेट क्राइम ब्यूरो मुख्यालय तैनात किया।







