Home Haryana हरियाणा में 170 साल पुराने कैलाश मंदिर हाथी खाना में सावन शुरू...

हरियाणा में 170 साल पुराने कैलाश मंदिर हाथी खाना में सावन शुरू होते ही उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

296
0

अंबाला (एकता): आज यानि 4 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो गया है। शिव भक्तों को इसका हर साल बेसब्री से इंतजार रहता है। खास बात यह है कि इस बार सावन का महीना 58 दिनों का होगा यानि कि 2 महीनों का होगा।

मीडिया सूत्रों के अनुसार 4 जुलाई से सावन माह शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगा। अधिकमास के चलते इस बार चातुर्मास चार के बजाय पांच महीनों का होगा। बता दें कि सावन का महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है।

सावन माह भगवान शिव का माना जाता है। इस माह जहां शिव भक्त हरिद्वार से जल लेकर कांवड़ लेकर आते हैं। जानकारी के मुताबिक हरियाणा में वैसे तो धार्मिक स्थलों की काफी मान्यता है। लेकिन हर धार्मिक स्थल का अपना खास इतिहास है। ऐसा ही एक सबसे पुराना मंदिर हरियाणा के अंबाला जिले में स्थित है।

जानकारी के मुताबिक अंबाला छावनी के लगभग 170 साल पुराने कैलाश मंदिर हाथी खाना में हर सावन में शिव भक्तों की लाइनें लगी होती हैं। लोगो की अगर मानें तो इस मंदिर में सावन माह में आने से ही सभी मनोकामना पूरी हो जाती हैं। शिव भक्त मंदिर में 40 दिन तक लगातार जलाभिषेक करते हैं।

इस मंदिर में आने वाले महिला व पुरुष 35 से 40 सालों से आ रहे हैं। बता दें कि सावन माह में 40 दिनों तक लगातार मन्दिर में आकर भक्त शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं। मंदिर मे सेवा कर रहे 1008 महंत मनमोहन दास ने बताया कि ये मंदिर 1844 में बना था। तब से इस मंदिर की बहुत ही ज्यादा मानता है। इस मंदिर में श्रद्धालु बहुत ही दूर-दूर से दर्शनों के लिए आते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here