Home Haryana हरियाणा की किन्नर अदिति शर्मा ने किया ऐसा काम कि हर कोई...

हरियाणा की किन्नर अदिति शर्मा ने किया ऐसा काम कि हर कोई कर रहा तारीफ

286
0

करनाल (अंकुर कपूर): हरियाणा के करनाल जिले में एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है, जिसे पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे। बता दें कि करनाल में एक किन्नर ने बच्चों के लिए स्कूल खोला, जिसे देखकर हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है। हैरानी की बात यह है कि किन्नर अदिति शर्मा को मांगना पसंद नहीं था, इसलिए उसने बच्चों की पढ़ाई के लिए एक स्कूल खोला। जिससे उसकी एक अलग पहचान भी बनी।

मीडिया सूत्रों के अनुसार साल 2015 में एक छोटा सा स्कूल करनाल की गीता कॉलोनी में खोला गया। पहले 3 से 4 साल कोई भी अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने का राजी नही था। लेकिन बाद में अभिभावकों की सोच बदली और बच्चों को स्कूल में भेजना शुरू किया। उसके बाद धीरे-धीरे बच्चों की भी संख्या बढ़ती गई और आज किन्नर अदिति शर्मा के स्कूल में 50 बच्चे पढ़ते हैं।

दिल्ली की रहने वाली है अदिति शर्मा

अदिति शर्मा मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली है, लेकिन वह कई सालों से वह हरियाणा के करनाल में रह रही है। उसे दूसरे किन्नरों की तरह मांग कर पेट भरना पसंद नहीं था। इसलिए उसने स्कूल खोला। हालांकि शुरुआती दौर में परेशानियां जरूर आई।

इंग्लिश मीडियम चला रही स्कूल

अदिति के पास एक 9 माह की बच्ची भी है। अदिति ने इस बच्चे को गोद लिया हुआ है। वह दूसरे बच्चों का भी ध्यान रखती है। वह हिंदी मीडियम नहीं बल्कि इंग्लिश मीडियम में स्कूल चला रही है। जब उसने स्कूल खोला था तो लोगों की कई तरह की बातें सुनने को मिली। अब उसकी हर कोई तारीफ करने को मजबूर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here