Home Haryana छछरौली अनाज मंडी में 18 अगस्त को होगी बीजेपी की जन...

छछरौली अनाज मंडी में 18 अगस्त को होगी बीजेपी की जन आशीर्वाद रैली

128
0
यमुनानगर,13 अगस्त : हरियाणा विधानसभा चुनावों लेकर भाजपा ने कुरुक्षेत्र की रणभूमि से चुनावी आगाज कर दिया है। 2024 के चुनावी रण में अब प्रदेश के मुखिया सीएम नायब सैनी एक के बाद एक बड़ी रैली कर रहे है।इसी कड़ी में 18 अगस्त रविवार को जगाधरी विधानसभा की छछरौली अनाज मंडी में जन आशीर्वाद रैली में सीएम नायब सैनी मुख्यातिथि के रूप में पहुंचेंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
जगाधरी से विधायक और प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने इस सीएम की रैली को लेकर जगाधरी के तीनो मंडल के पदाधिकारियो के साथ बैठक कर और कई गावों का दौरा कर उन्हें रैली में आने का निमंत्रण दिया।कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा की सीएम की रैली को लेकर तैयारियां की जा रही है ।जगाधरी की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं में 18 अगस्त को होने वाली सीएम की जन आशीर्वाद रैली को लेकर पूरा जोश और भारी उत्साह है।उन्होंने कहा कि इस रैली में हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे और यह रैली अभूतपूर्व और रिकॉर्ड तोड रैली होगी ।उन्होंने कहा कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री की जो रैली जगाधरी विधानसभा में हुई वो एक सफल रैली हुई।इस बार भी जगाधरी की जनता के प्यार ,समर्थन और सहयोग और भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन के साथ  यह रैली भी ऐतिहासिक रैली होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here