गुरुग्राम (एकता): दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने सोमवार को हुडा सिटी सेंटर का नाम बदलकर ‘गुरुग्राम सिटी सेंटर’ किया गया। लेकिन हैरानी की बात यह है कि कुछ ही घंटों में फिर से इसके नाम में बदलाव किया गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार डीएमआर ने सोमवार रात को ही एक बार फिर से हुडा सिटी सेंटर का नाम बदला और ‘मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम’ के नाम से करने का फैसला किया।
जानकारी के मुताबिक इस फैसले से कई यात्रियों में उलझन होने लगी। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर नाम बार-बार बदले क्यों जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सभी आधिकारिक दस्तावेजों, संकेतक बोर्ड और घोषणाओं आदि में नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इसे धीरे-धीरे पूरा किया जाएगा।







