Home Entertainment 21 साल की उम्र में ही ‘अग्निवीर’ बनीं MP और अभिनेता रवि...

21 साल की उम्र में ही ‘अग्निवीर’ बनीं MP और अभिनेता रवि किशन की बेटी, सालभर में सच कर दिखाया सपना

197
0

हरियाणा (एकता): रवि किशन शुक्‍ला एक भारतीय अभिनेता हैं। जोकि बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में काम करते हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों में काफी अलग अंदाज में किरदार निभाए। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों से बॉलीवुड और फिर संसद तक का सफर तय करने में काफी मेहनत की। बता दें कि अभिनेता से नेता बने रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला ‘अग्निवीर’ बनी है। मीडिया सूत्रों के अनुसार इशिता शुक्ला अग्निवीर बन डिफेंस फोर्स में शामिल हुईं। लोग उन्हें बोले रहे, स्टारकिड बनीं रियल हीरो।

जानकारी के मुताबिक रवि किशन के फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। खास बात यह है कि अग्निपथ योजना भारतीय नागरिकों के लिए एक सेना भर्ती कार्यक्रम है। ये योजना सेना, नौसेना और वायु सेना के लिए युवाओं की भर्ती करती है। युवाओं को चार साल की अवधि के लिए सशस्त्र बलों में सेवा करनी होती है।

कहते हैं कि जीवन में कुछ बड़ा काम करने के लिए संघर्ष करना पड़ता है और संघर्ष करने के लिए हौसले का होना जरूरी है। ऐसा ही कुछ अभिनेता की बेटी ने कर दिखाया। उसने सालभर में ही अपने सपने को सच किया। रवि किशन की बेटी ने इसी साल डिफेंस फोर्स में शामिल होने की इच्छा जताई। बस फिर क्या, जनवरी में हुई गणतंत्र दिवस की परेड में एक्टर की बेटी ने भी हिस्सा लिया था। वह उस परेड में शामिल हुई थी।

रवि किशन ने बेटी इशिता की इस उपलब्धि को लेकर ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए खुशी बयान की। हालांकि उनकी बेटी इशिता सिर्फ 21 साल की है। उन्हें साल 2022 में एनसीसी के एडीजी अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया था। उन्हें कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने बेस्ट कैडेट के अवॉर्ड से सम्मानित किया। इशिता शुक्ला के अलावा रवि किशन के तीन और बच्चे हैं। लेकिन रीवा अपने पिता की तरह एक्टिंग में करियर की राह चुनी। रवि किशन के बच्चे काफी होशियार हैं। उनकी बेटी रीवा ने डांस में अमेरिका से एक्टिंग की पढ़ाई की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here