Home Ambala कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद पहली बार वरुण चौधरी पहुंचे अंबाला..बोले...

कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद पहली बार वरुण चौधरी पहुंचे अंबाला..बोले जुमलेबाजी से जनता परेशान

134
0
अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)- लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद आज पहली बार वरुण चौधरी अंबाला पहुंचे और प्राचीन हनुमान मंदिर में माथा टेका। इस दौरान भाजपा पर जुबानी प्रहार करते हुए कहा की नारे जुमलेबाजी से जनता परेशान है और इसी अति का अंत करने के लिए जनता ने मन बना लिया है। इस दौरान दुकान दुकान जाकर लोगो से वोट के लिए अपील की।
चुनावी सीजन चल रहा है, सभी पार्टियों ने अपने प्रत्याशी जनता के बीच उतार दिए है और अंबाला में आज कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद पहली बार वरुण चौधरी पहुंचे, जहां  उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने प्राचीन हनुमान मंदिर में माथा टेका और कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत की। इसके बाद दुकान दुकान जाकर वोट की अपील की। वरूण चौधरी ने इस दौरान भाजपा पर जुबानी प्रहार करते हुए कहा कि  भाजपा के नारे और जुमलेबाजी से जनता परेशान है और इस अति का अंत कारण एक लिए जनता ने मन बना लिया है पहले भी बहुत नारे फेल हुए है। कांग्रेस चाहती है की संविधान बना रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here