Home Haryana गजब कारनामा! यह शख्‍स गर्मियों में ओढ़ता है रजाई, सर्दियों में बर्फ...

गजब कारनामा! यह शख्‍स गर्मियों में ओढ़ता है रजाई, सर्दियों में बर्फ पर लेटकर बना चुका है विश्व रिकॉर्ड

180
0

महेंद्रगढ़ (एकता): आपने कभी सुना कि कोई शख्स तपती गर्मी में रजाई लेकर सोता हो और सर्दियों में बर्फ पर लेटता हो। ऐसा ही गजब कारनामा महेंद्रगढ़ में रहने वाले शख्स ने कर दिखाया। बता दें कि संतलाल को पूरी दुनिया का अजूबा बताया गया है। इस शख्स के कारनामे से डॉक्टर तक हैरान हैं।

मीडिया सूत्रों के अनुसार ये शख्स जून के महीने में एक नहीं बल्कि 3 रजाइयां लेकर सोता है। दिनभर शॉल लेकर बाहर निकलता है। उसे पसीना तक नहीं आता। बता दें कि संतलाल को सर्दी में गर्मी और गर्मी मे सर्दी महसूस होती है। वह चर्चा का विषय बना हुआ है। हैरानी की बात यह है कि संतलाल को सर्दी में बर्फ पर लेटने से राहत मिलती है। वह सर्दियों में हर रोज नहाता है। उसे आजतक कोई बीमारी भी नहीं हुई। जिला प्रशासन भी उसे सम्मानित कर चुका है।

जानकारी के मुताबिक संतलाल को कई लोग मौसम विभाग कहकर बुलाते हैं। वह कहते हैं कि मौसम इनके अनुसार चलता है। हालांकि डॉक्टरों ने उसकी कई बार जांच की लेकिन कुछ पता नहीं चला कि आखिर उसे गर्मी में ठंड और सर्दी में गर्मी क्यों लगती है। गौरतलब है कि साल 2017 में संतलाल बर्फ की सिल्ली पर लेटकर विश्व रिकॉर्ड भी बना चुके हैं। हर कोई उनके कारनामे से हैरान हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here