करनाल (अंकुर कपूर): करनाल एंटी ऑटो थेफ्ट टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। इंचार्ज रोहताश कुमार ने बताया सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर एक आरोपी को सेक्टर 12 और दूसरे आरोपी को असंध रोड से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान इनसे 2 मोटरसाइकिल बरामद हुई, जबकि दूसरे आरोपी से 4 मोटरसाइकिलें पकड़ी गई। पकड़े गए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा। बता दें कि यह आरोपी नशे के आदि थे जो इसके लिए चोरी किया करते थे।







