Home Haryana हरियाणा के लोगों के लिए राहत बड़ी खबर, कल नेशनल हाईवे जाम...

हरियाणा के लोगों के लिए राहत बड़ी खबर, कल नेशनल हाईवे जाम नहीं करेंगे किसान नेता चढ़ूणी   

182
0

अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा के लोगों के लिए राहत बड़ी खबर है। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूणी) अब 24 नवंबर यानि कल अमृतसर-दिल्ली हाईवे जाम नहीं करेंगे। हालांकि उनकी इस मुद्दे पर बात हुई थी जिसको लेकर बुधवार को हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने चढ़ूणी को अपने निवास स्थान पर मीटिंग के लिए बुलाया।

मीटिंग के बाद चढ़ूणी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गृह मंत्री ने हमारा डेप्यूटेशन बुलाया था जो हमने 24 तारीख को रोड जाम करने की कॉल की थी उस संबंध में मीटिंग बुलाई थी। क्योंकि जो किसान आंदोलन के दौरान हुए केस और उससे पहले के केस वापिस लेने की बात थी। उन्होंने कहा कि बड़ी सकारात्मक से मीटिंग सभी मुद्दों पर हुई। जिसमें हमने सहमति दी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने ज्यादातर केस वापस ले लिए हैं और जो कुछ केस बाकी हैं उनको भी जल्दी वापस लेने के लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। वही उन्होंने कहा कि जो 32 केस पहले के थे उनको भी वापस लेने के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दे दिए।

उन्होंने कहा कि हमारी सभी मांगे गृह मंत्री ने मान ली है। उन्होंने कहा कि हमने पहले भी कहा था कि 24 तारीख तक अगर सरकार हमारी मांगे मान लेती है तो फिर रोड जाम करने का कोई मतलब ही नहीं। उन्होंने कहा कि किसी को परेशान करना और रोड जाम कर हीरो बनने का हमारा कोई शौक नहीं है। उन्होंने कहा अब जब सभी मांगें मान ली हैं तो फिर रोड जाम करने का कोई मतलब ही नहीं बनता। हालांकि उन्होंने कहा कि रैली जरूर निकाली जाएगी।

यह रैली अनाज मंडी में निकाली जाएगी। इसके लिए उन्होंने गृह मंत्री अनिल विज का धन्यवाद भी किया। मीटिंग के बाद गृह मंत्री ने भी आज की मीटिंग को बहुत ही अच्छे माहौल में संपन्न हुई बताया। विज ने कहा कि किसानों के साथ अब साहमति बन गई है इसलिए कल जाम नहीं लगेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here