कुरुक्षेत्र (एकता): हरियाणा में रविवार को बारिश के बाद मौसम सुहावना हुआ। लोगों ने इस दौरान राहत की सांस ली। मीडिया सूत्रों के अनुसार शनिवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। सुबह फिर से हुई बारिश ने शहर में पानी-पानी ही कर दिया। जिससे शहर में जलभराव की स्थिति बन गई।

बता दें कि पिछले एक हफ्ते पहले भी 52 एमएम बारिश हुई थी। प्रदेश के कई जिलों में बारिश का मिजाज देखा गया। भिवानी में बारिश से गांव गिगनाऊ में बनी पुरानी टंकी गि+र गई। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। झज्जर में भारी बारिश से कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गई। गुरुग्राम में भी भारी बारिश देखने को मिली। हरियाणा में प्री-मानसून भी शुरू हो गया है।
पानीपत में भी बारिश के पानी से लोग परेशान दिखे। शहरी क्षेत्र में जलभराव से जहां लोग परेशान दिखे तो वहीं ग्रामीण इलाकों में किसानों के चेहरे खिल उठे।







