Home Ambala मनीष सिसोदिया के जेल से बाहर आने पर पूर्व गृह मंत्री अनिल...

मनीष सिसोदिया के जेल से बाहर आने पर पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कसा तंज

120
0
चण्डीगढ, 10 अगस्त- हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री श्री अनिल विज ने आज मनीष सिसोदिया के जेल से बाहर आने पर चुटकी ली और कहा कि सिसोदिया छोटी जेल से बड़ी जेल में आ रहे है। विज ने कहा कि सिसोदिया को हफ्ते में दो दिन थाने में हाजिरी लगवानी है, पासपोर्ट उनका जब्त है,जिससे वो कहीं आ जा नहीं सकते, लिहाजा वो छोटी जेल से बड़ी जेल में आये है।
विज ने कहा कि जमानत होना, रिहा होना नहीं होता।हाल ही में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोंली का ब्यान आया था की इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा 25 प्रतिशत नये चेहरों को मौका देगी, बड़ोंली के इस ब्यान का स्वागत करते हुए अनिल विज ने कहा कि यह अच्छी बात है, आवश्यकता पड़े तो 25 प्रतिशत ही क्यों सारे विधायकों का रिकार्ड देख कर ही टिकटें देनी चाहिए….हरियाणा के खिलाड़ी अमन सेहरावत ने देश की झोली में एक और पदक डाला है, इस पर विज ने कहा कि हरियाणा ने ओळम्पिक में अपना परचम लहरा दिया। सारे हिंदुस्तान में अब तक जो मैडल आये है, उनमें लगभग सभी हरियाणा के खिलाडियों ने लिए है, क्योंकि हरियाणा की मिट्टी में ही खेल बसा हुआ है जिसे बच्चा-बच्चा जानता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here