Home Crime सोहना: ओयो होटल में तीन युवतियां तीन युवकों के साथ पकड़ी गईं,...

सोहना: ओयो होटल में तीन युवतियां तीन युवकों के साथ पकड़ी गईं, पुलिस कर रही जांच

256
0

सोहना | जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में तनावपूर्ण माहौल के बीच, सोहना सिटी थाना पुलिस ने एक स्थानीय ओयो होटल में दबिश देकर तीन युवकों और तीन युवतियों को हिरासत में लिया है। होटल थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित है। पुलिस ने सभी को पूछताछ के लिए थाने लाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

होटल में मिली तीन युवतियां, सूचना पर की गई छापेमारी

मामले की जानकारी हिंदू जागरण मंच की ओर से पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई थी, जिसमें बताया गया कि एक युवती को एक युवक बहला-फुसलाकर होटल में ले गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर होटल की जांच की और तीन युवतियों व तीन युवकों को हिरासत में लिया।

युवतियों के परिजनों को बुलाया गया थाने

पुलिस ने तीनों युवतियों को थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी है और उनके परिजनों को भी सूचित कर थाने बुलाया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इनमें से एक युवती सोहना की, दूसरी नूंह जिले के एक गांव की है जो गुरुग्राम में एएनएम इंटरव्यू देने के बहाने निकली थी, जबकि तीसरी युवती पलवल के होडल क्षेत्र की बताई जा रही है।

युवकों की पहचान जारी

पकड़े गए युवकों में एक उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का निवासी है, जबकि अन्य दो की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस सभी पक्षों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

पुलिस की अपील— अफवाहों से बचें

पुलिस ने जनता से अपील की है कि इस मामले को लेकर अफवाहें फैलाने से बचें और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले जांच पूरी होने का इंतजार करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here