Home Entertainment ‘शकुंतलम’ अभिनेता कबीर दुहन ने हरियाणवी रीति-रिवाजों से रचाई शादी, लाल जोड़े...

‘शकुंतलम’ अभिनेता कबीर दुहन ने हरियाणवी रीति-रिवाजों से रचाई शादी, लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत दिखीं दुल्हन

263
0

गोहाना (एकता): साउथ की फिल्मों में वि+लेन का रोल निभाने वाले अभिनेता कबीर दुहन अब हरियाणा की सीमा चहल (दुल्हन) के रियल लाइफ हीरो बने। बता दें कि अभिनेता ने फरीदाबाद के सूरजकुंड स्थित राजन गार्डन में शादी रचाई।

मीडिया सूत्रों के अनुसार हाल ही में अभिनेता ने सामंथा स्टार ‘शाकुंतलम’ में किंग असुर का किरदार निभाया था। कबीर ने साउथ की 50 से ज्यादा फिल्मों में विलेन का रोल निभाया है। अब एक्टर ने घरवालों की मौजूदगी में सीमा से शादी की। वह शादी में क्रीम रंग की शेरवानी में दूल्हे बने और लाल जोड़े में सीमा खूबसूरत दिखीं। कपल की वरमाला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई।

इस शादी में हरियाणा के नामी लोग भी शामिल हुए। कबीर दूहन ने हरियाणवी रीति-रिवाज से सीमा चहल से शादी रचाई।


बता दें कि कबीर की दुल्हन एक टीचर है। वहीं दूसरी ओर कबीर सिंह ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। उन्होंने कहा कि जब वह जब सीमा से मिले तभी उन्हें लग रहा वह उसके परिवार को बहुत ही बेहतर ढंग से समझेगी। सीमा एक साधारण परिवार से है। उनका फिल्म इंडस्ट्रीज से कोई नाता नहीं है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kabir Singh Duhan (@kabirduhansingh)

जानिए कौन हैं कबीर दुहान सिंह

कबीर दुहान सिंह एक भारतीय फिल्म अभिनेता है, जो तेलुगु, कन्नड़ और तमिल भाषा फिल्मों में दिखाई दिए। 2015 में तेलुगू फिल्म जिल से करियर की शुरुआत की। कबीर दुहन सिंह को ‘सरदार गब्बर सिंह’, ‘वेदालम’ बंगाल टाइगर, किक 2 और ‘शंकुतलम’ जैसी फिल्मों में अपने किरदार के लिए जाना जाता है।

बता दें कि कबीर एक्टर बनने के लिए साल 2011 में मुंबई चले गए थे। उन्होंने मॉडलिंग को करियर चुना। उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय कार्यों में भाग लिया। वह फिल्मों में अपना करियर बनाने के लिए उत्सुक थे। उन्होंने तेलुगु फिल्म जिल (2015) का हिस्सा बनने के लिए सफलतापूर्वक ऑडिशन दिया। जिसके निर्माता उत्तर भारतीय पृष्ठभूमि वाले एक खलनायक की तलाश में थे। उन्हें नायक के साथ-साथ बंगाल टाइगर (2015) में एक भूमिका निभाते हुए देखा जा सकता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here