Home Haryana ट्रक चालक के बेटे ने रचा इतिहास, एथलीट में गोल्ड जीतकर रोशन...

ट्रक चालक के बेटे ने रचा इतिहास, एथलीट में गोल्ड जीतकर रोशन किया हरियाणा का नाम

223
0

मेवात (एकता): हरियाणा के नूंह जिले के मेवात में ट्रक चालक के बेटे ने गोल्ड जीतकर इतिहास रचा है। बता दें कि उसने परिवार के साथ-साथ प्रदेश का मान बढ़ाया। मीडिया सूत्रों के अनुसार जुनैद ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दमखम दिखाकर जीत हासिल की।

जानकारी के मुताबिक उड़ीसा में भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आयोजित 62वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 35 किलोमीटर पुरुष वर्ग पैदल चाल स्पर्धा में जुनैद ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बता दें कि इस प्रतियोगिता में कई देशों के युवाओं ने भाग लिया। हैरानी की बात यह है कि ट्रक चालक के बेटे जुनैद ने 3 घंटे 37 सेकंड में गोल्ड हासिल किया।

गौरतलब है कि एथलेटिक फेडरेशन द्वारा जुनैद को देश के सर्वश्रेष्ठ एथलीटों में शामिल कर ट्रेनिंग के लिए किर्गिस्तान भेजा गया था। वह एक सप्ताह में भारत लौटे। वहीं दूसरी ओर जुनैद गरीब परिवार का रहना वाला है। उनके पिता ट्रक चालक हैं। बता दें कि 24 साल के युवा एथलीट जुनैद अब तक 14 बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं कर चुके हैं। लेकिन उन्हें काफी समय बाद यह बड़ी कामयाबी हाथ लगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here