Home Haryana हरियाणा की बेटियों ने एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में दिखाया दमखम, किर्गिस्तान में...

हरियाणा की बेटियों ने एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में दिखाया दमखम, किर्गिस्तान में लहराया जीत का परचम

208
0

सोनीपत (एकता): देश की बेटियों ने एक बार फिर से अपने प्रदेश का नाम रोशन किया है। बता दें कि किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित हो रही एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में अंडर-23 आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की। मीडिया सूत्रों के अनुसार 10 लड़कियों में से 8 पहलवानों ने पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। जीतने वाली महिला पहलवानों में से 5 हरियाणा की है।

जानकारी के मुताबिक महिला वर्ग की मुख्य प्रशिक्षक अलका तोमर व वीरेंद्र दहिया ने पहलवानों को बधाई दी। खास बात यह है कि इस चैंपियनशिप को 18 जून तक जारी रखा जाएगा। शनिवार को हुए मुकाबलों में हरियाणा की तमन्ना, दिल्ली की रजनी ने देश की झोली में रजत पदक डाले। इसके साथ ही दिल्ली की निकिता ने कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। ग्रीको रोमन वर्ग में भारतीय कुश्ती दल छह कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here