फतेहाबाद (एकता): हरियाणा के फतेहाबाद में गर्मी का सितम देखने को मिला। बता दें कि गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया। जिससे शहर का पारा 42 डिग्री तक पहुंचा। मीडिया सूत्रों के अनुसार हरियाणा में 3 दिनों से मौसम लू उगल रहा है। शहर में तेज हवाओं ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं।
मौसम विभाग का कहना है कि 15 जून को मौसम करवट बदल सकता है। गर्मी से हालात खराब होते जा रहे हैं। लोग दिन में भी बाहर नहीं निकल सकते। लोगों का पानी पी-पीकर बुरा हाल हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ बिजली के कटों से लोग काफी परेशान हैं। साथ ही गर्मी बढ़ने व गर्म हवाएं चलने के कारण नरमा व ज्वार की फसल को सिंचाई की आवश्यकता बढ़ गई है।







