चंडीगढ़ (एकता): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पद्मश्री, पद्म भूषण व पद्म विभूषण अवार्डी को 10 हजार रुपए मासिक पेंशन मिलेगी। इतना ही नहीं हरियाणा सरकार इनको वोल्वो बस में मुफ्त यात्रा करने की सुविधा भी देगी।
मीडिया सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने सोमवार को करनाल दौरे के दौरान घोषणा करते हुए कहा कि पद्मश्री, पद्म भूषण व पद्म विभूषण अवार्ड प्राप्त करने वाले हरियाणा वासियों को प्रदेश सरकार की तरफ से 10 हजार रुपए मासिक पेंशन दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारी व कर्मचारी को जन सेवा की भावना से कार्य करना चाहिए।
इस पर कार्रवाई करते हुए करनाल थाना सदर के एसएचओ मनोज को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘आदिपुरुष’ फिल्म को लेकर लेखक मनोज मुंतशिर व उनकी टीम ने उनसे मुलाकात की थी।







