Home Haryana हरियाणा के बहादुरगढ़ का बेटा प्रतीक शर्मा बना भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट,...

हरियाणा के बहादुरगढ़ का बेटा प्रतीक शर्मा बना भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार में खुशी का माहौल

289
0

बहादुरगढ़ (एकता): हरियाणा के बहादुरगढ़ के गांव बालोर के बेटा प्रतीक शर्मा ने अपने परिवार का नाम रोशन किया है। बता दें कि वह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात हुआ है। मीडिया सूत्रों के अनुसार प्रतीक देहरादून स्थित आईएमए में पासिंग आउट परेड के बाद जब घर पहुंचे तो परिवार में खुशी का माहौल था। सभी ने उसका भव्य स्वागत किया।

जानकारी के मुताबिक प्रतीक के घर में से उसका दादा भी सेना से हवलदार के पद पर रिटायर हुए थे। साथ ही उसका पिता भी मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस में काम करते हैं। प्रतीक ने जेईईई के एग्जाम में भी 99 परसेंटाइल हासिल किए थे, लेकिन इसी बीच उसका चयन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में हुआ। उन्होंने अपने बेटे प्रतीक को देश की सेवा के लिए समर्पित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here