कुरुक्षेत्र (एकता): वैसे तो देशभर में भगवान शिव के बहुत सारे मंदिर हैं। कुरुक्षेत्र में भगवान शिव का स्थानेश्वर महादेव मंदिर स्थित है। कहा जाता है कि इस मंदिर में भक्त अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए विधिवत अभिषेक कराते हैं।

यहां महाभारत युद्ध से पूर्व पांडवों ने विजय की कामना करते हुए यहां भगवान शिव की पूजा की थी। कहा जाता है कि भक्तों की इस धार्मिक नगरी में गहरी आस्था है। मीडिया सूत्रों के अनुसार हरियाणा में कई ऐसे मंदिर हैं जिनका अपना खास रहस्य है। हर मंदिर में अपना कुछ गहराया रहस्य छिपा हुआ है। ऐसा ही एक मंदिर कुरुक्षेत्र जिले के थानेसर शहर में स्थित है। जिसकी अपनी मान्यता है। यहां हर धर्म के लोग मत्था टेकने पहुंचते हैं।

मंदिर में जो सच्चे मन से पहुंचता है उसकी मनोकामना जल्द ही पूरी होती है। कोई भी भक्त ऐसा नहीं है जो खाली हाथ जाए। जानकारी के मुताबिक नवरात्रों के दिनों में मंदिर में विशेष आयोजन किए जाते हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ देखने लायक होती है। भक्तों की मां शेरावाली के दर्शन करने में अटूट आस्था है। मंदिर परिसर में एक सरोवर भी है। इस सरोवर के जलार्पण से सारे रोग दूर हो जाते हैं। कहा जाता है कि इस सरोवर के जल से राजा वेन के सारे कष्ट दूर हो गए थे। कहा जाता है कि यहां सिक्खों के नौवें गुरु तेगबहुदुर जी भी आए थे।








