करनाल (एकता): हरियाणा के करनाल जिले में एक हैरान कर देन वाली घटना सामने आई है। जहां एक निजी स्कूल की छत से 12 बच्चे गिर गए। जिससे 7 बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल की छत की बाउंड्री वॉल ढहने से 12 विद्यार्थी नीचे गिर गए। हादसा उस समय हुआ जब स्कूल के सामने से नगर कीर्तन निकल रहा था और बच्चे देखने के लिए छत पर दीवार के सहारे नीचे देखने लगे। दरअसल स्कूल की दीवार कमजोर होने की वजह से ढह गई और देखते ही देखते बच्चे भी नीचे गिर गए।
बताया जा रहा है कि पांचवीं कक्षा के एक दर्जन से अधिक बच्चे स्कूल की एक मंजिला भवन की छत पर धूप में पढ़ाई कर रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही नगरपालिका चेयरमैन वीरेंद्र बंसल व स्कूल के प्रिंसिपल स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों को तरावड़ी के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया। भविष्य में इस तरह का हादसा न हो छत पर जाने वाले रास्ते को बंद करवाया जाएगा।







