Home Crime टोहाना में बड़ी चोरी: बहन की फीस के लिए रखे 2.40 लाख...

टोहाना में बड़ी चोरी: बहन की फीस के लिए रखे 2.40 लाख भी ले उड़े चोर

15
0

टोहाना  | टोहाना के रतिया रोड क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर एक मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। चोरी में बहन की पढ़ाई की फीस के लिए रखी गई रकम भी शामिल है।

मकान मालिक अश्वनी ने बताया कि उनका परिवार नानी के घर गया हुआ था। जब वे वापस लौटे तो घर के ताले टूटे मिले और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी और अन्य जगहों की तलाशी लेने पर पता चला कि चोर नकदी और कीमती गहने चोरी कर ले गए हैं।

पीड़ित के अनुसार चोर घर से करीब तीन लाख रुपये से अधिक की नकदी, लगभग पांच तोले सोने के जेवर और चांदी के गहने ले गए। उन्होंने बताया कि उनकी बहन की पढ़ाई की फीस 2 मार्च को जमा होनी थी, जिसके लिए 2 लाख 40 हजार रुपये अलग से रखे गए थे, लेकिन वह रकम भी चोरी हो गई।

घटना की सूचना शहर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है। बोबी गोयल, केशव बंसल और राजेंद्र बल्ली समेत कई लोगों ने कहा कि शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here