Home Haryana आधार कार्ड को अपडेट करवाने वालों के लिए जरूरी खबर, सरकार ने...

आधार कार्ड को अपडेट करवाने वालों के लिए जरूरी खबर, सरकार ने दिया एक और मौका

185
0

महेंद्रगढ़ (एकता): आधार कार्ड को अपडेट करवाने वालों के लिए राहत भरी खबर है। बता दें कि सरकार ने लोगों को एक और मौका दिया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार जिन लोगों ने पिछले 10 सालों से अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं करवाया वो 3 महीने के अंदर करवा सकते हैं। सरकार ने उन लोगों को 3 महीने का टाइम दिया है। जानकारी के मुताबिक हरियाणा सरकार ने ज्यादातर सेवाएं व योजनाएं ऑनलाइन कर रखी हैं।

आपको इतना पता होगा कि आजकल कई डॉक्यूमेंट के साथ आधार कार्ड का लिंक होना जरूरी है। जिसके चलते नागरिकों को अपना आधार समय पर अपडेट करवाना चाहिए। हालांकि पहले लोगों को आधार पोर्टल पर अपने डॉक्यूमेंट को अपडेट करने के लिए 25 रुपए देने होते थे। ये सेवा केवल आधार पोर्टल पर मुफ्त हैं। अब ऑनलाइन अपडेशन के लिए उनका कोई पैसा खर्च नहीं होगा। इस सेवा के लिए आधार सेवा केंद्र पर 50 रुपए देकर भी काम करवाया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here