Home Haryana अंबाला रेलवे स्टेशन पर अब सामान की नहीं होगी कोई चिंता, यात्रियों...

अंबाला रेलवे स्टेशन पर अब सामान की नहीं होगी कोई चिंता, यात्रियों को मिलेगी यह खास सुविधा

179
0

अंबाला (एकता): अंबाला रेलवे स्टेशन ने अब यात्रियों को खास सुविधा मुहैया करवाई है। हर रोज लगभग 300 रेलगाड़ियों आती-जाती रहती हैं और हजारों की गिनती में यात्री सफर करते हैं। इसमें कुछ ऐसे यात्री भी है जो दूर जगहों से आते हैं और घंटों पहले रेलवे स्टेशन पर बैठे रहते हैं। ऐसे उनके लिए क्लॉक रूम की सुविधा दी गई है। बता दें कि यात्रियों को स्टेशन पर अपने सामान रखने की काफी चिंता रहती थी, लेकिन अब रेलवे स्टेशन ने उनकी इस कमी को भी पूरा कर दिया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार अब यात्री अपना जरुरी सामान को बिना किसी परेशानी के रख सकेंगे।

अंबाला स्टेशन निदेशक शिवपाल सिंह ने बताया कि अभी हाल ही में रेलवे ने एक प्राइवेट ठेकेदार को ठेके पर दिया है, वह इसके रेट तय करेंगे। उन्होंने कहा कि जो भी क्लॉक रूम की सुविधा है वो सभी CCTV में रखी जाएगी। 24 घंटे ठेकेदार का कर्मचारी वहां पर मौजूद रहेगा। यात्रियों को कोई दिक्कत न आए इसके लिए रेलवे भी समय-समय पर इसकी निगरानी करेगा। उन्होंने कहा कि जो भी रेलवे रेट तय करेगा ठेकेदार उससे ज्यादा रेट नहीं ले सकेगा। लोगों को पहले डर रहता था कि उनका सामान सुरक्षित भी है या नहीं। लेकिन अब उनकी यह भी दुविधा दूर हो जाएगी। यह क्लॉक रूम पूरी तरह से कवर्ड बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here