Home Haryana भगवान राम अयोध्या में हुए विराजमान…देश में श्रद्धा और भक्ति का...

भगवान राम अयोध्या में हुए विराजमान…देश में श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब..केबिनेट मंत्री हुए भावुक

133
0
हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)-500 सालों के इंतजार के बाद यह ऐतिहासिक क्षण आज आया है, भगवान श्री राम आज अयोध्या में विराजमान हो गए हैं । इस अवसर देश में श्रद्धा और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा है । इस कड़ी में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने आज अपने आवास पर इस ऐतिहासिक क्षण का लाइव प्रसारण देखा।लाइव प्रसारण देखते हुए कैबिनेट मंत्री भावुक भी हो गए ।कैबिनेट मंत्री ने कहा इस क्षण को देखकर आज हर कोई भावुक है। उन्होंने कहा कि जब वो ढांचा टूटा तब भी ऐसे ही सब भावुक हो गए थे।ऐसा महसूस हो रहा है कि आज एक नए युग की शुरुआत हो रही है।
प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक क्षण को देखकर मैं बहुत भावुक हो गया
 कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने आज के ऐतिहासिक क्षण पर भावुक होते हुए अपने भाव प्रकट करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया भगवान श्री राम के रंग में रंग गई है देश ही नहीं पूरी दुनिया में ऐतिहासिक क्षण को लेकर उत्साह है न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी भगवान राम के नाम की यात्राएं निकाली जा रही हैं ।जिन महापुरुषों ने इसके लिए संघर्ष किया अपने प्राणों की आहुति थी आज उन सबके परिवारों के लिए खुशी का क्षण है। उस क्षण को महसूस करते हुए कैबिनेट मंत्री भावुक हो गए कि जब ढांचा टूटा तो उस वक्त भी वो वही  पर थे । मंत्री ने कहा असंख्य  संतो, महापुरुषों ,कारसेवकों जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी और उन सभी को नमन करता हूँ। उन्होंने कहा कि आज मैं ही नहीं पूरा देश भावुक है,  प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक क्षण को देखकर मैं बहुत भावुक हो गया था। आज पूरे देश को भी इसी प्रकार का महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे बड़े बुजुर्गों की एक सोच थी 21वीं शताब्दी भारत की शताब्दी होगी और मुझे आज यह मील का पत्थर दिखाई दे रहा है। यह विचार दुनिया में जाएगा जो आने वाला समय है दुनिया के कल्याण के लिए जो विचार भारत के पास है यह भगवान श्री राम का आदर्श है ।श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा श्री राम के आदर्श से ही हो रही है।पूरी दुनिया को यह बात समझ में आएगी दुनिया के विकास के लिए धरती की सुरक्षा के लिए पर्यावरण और सब चीजों के लिए यह विचार बहुत महत्वपूर्ण है ।उन्होंने कहा आज हम ऐसा महसूस कर रहे हैं एक नए युग की शुरुआत हो रही है।  बता दे कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने श्री राम लाल प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जगाधरी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की और  भगवान श्री राम की जय जयकार करते हुए नजर आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here