पंचकूला (एकता): हरियाणा में पेंशन संकल्प यात्रा की शुरुआत नांगल चौधरी से हुई। बता दें कि शुक्रवार को पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा द्वारा कर्मचारियों के पेंशन के संवैधानिक अधिकार के लिए हवन यज्ञ किया गया।
मीडिया सूत्रों के अनुसार यह साइकिल यात्रा 22 दिन में हरियाणा के सभी जिलों से होते हुए 23 जून को चंडीगढ़ में राज्यपाल को ज्ञापन के साथ पूरी होगी। बता दें कि 2 जून को यात्रा रेवाड़ी में पहुंचेगी। इसकी जिम्मेदारी रवींद्र डबास को दी गई थी। वहीं इस यात्रा के शुरू होने से कर्मचारियों में काफी उत्साह है। साथ ही यह यात्रा करीब 1100 किलोमीटर का सफर तय करेगी। जिसके लिए सभी व्यवस्था की गई है।







