Home Haryana जींद में सर्व कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन…CTM को सौंपा मांगों का...

जींद में सर्व कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन…CTM को सौंपा मांगों का ज्ञापन

162
0
जींद  :संजय कुमार ( TSN)- जींद में सर्व कर्मचारी संघ और दूसरे संगठनों ने मिलकर लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया और मांगों का ज्ञापन सीटीएम एचसीएस नमिता कुमारी को सौंपा । प्रदर्शन से पहले लघु सचिवालय के बाहर गोहाना रोड पर कर्मचारी नेता इकट्ठे हुए।यहां प्रदर्शन की अगवाई जिला प्रधान संजीव ढांडा ने की।
कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संजीव ढांडा ने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं । लेकिन अभी तक उनकी मांगों पर अमल नहीं किया जा रहा। जिला मुख्यालय से लेकर पंचकूला सीएम हाउस तक उन्होंने आंदोलन किए , धरने दिए ,लाठी चार्ज झेले , रैलियां की लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। कर्मचारियों ने मिलकर 6 सूत्रीय मांगों को लेकर हरियाणा कर्मचारी संघ संघर्ष समिति का गठन किया गया है।उनकी मांग है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए , पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए , कौशल रोजगार निगम बनाकर स्थाई भर्तियां की जाए , कर्मचारियों की वेतन विसंगतियां ठीक की जाए, विभागों का निजीकरण बंद किया जाए, हरियाणा का अलग से आठवां वेतन आयोग लागू किया जाए। बिना किसी शर्त के एक्सग्रेसिया की नौकरी दी जाए। इसके बाद सर्व कर्मचारी संघ के सदस्य प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। यहां से CTM को मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here