Home Haryana CM खट्टर UPSC परीक्षा में पास होने वाले हरियाणा के 54 युवा...

CM खट्टर UPSC परीक्षा में पास होने वाले हरियाणा के 54 युवा को करेंगे सम्मानित

173
0

अंबाला (एकता): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पास होने वाले 54 युवाओं को सम्मानित करेंगे। मीडिया सूत्रों के अनुसार 5 जून को मुख्यमंत्री युवाओं और उनके मां-बाप के साथ संवाद करेंगे। इतना ही उनके बच्चों की सफलता के लिए उन्हें आमंत्रित करेंगे।

जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ सालों से हरियाणा के युवा खेलों के साथ-साथ परीक्षाओं में भी हरियाणा का नाम रोशन कर रहे हैं। इससे दूसरे युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। इस कार्यक्रम में परीक्षा पास करने वाले युवा अपने संघर्ष के बारे में भी बताएंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री उनको ईमानदारी और सुशासन का पाठ पढ़ाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग कोनों में जाकर युवाओं को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here