Home Accident हांसी में तेज रफ्तार ट्रक ने छीनी बाइक सवार की जिंदगी

हांसी में तेज रफ्तार ट्रक ने छीनी बाइक सवार की जिंदगी

168
0

हांसी  |  सोमवार सुबह हांसी शहर के गीता चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की ट्रक से टकराकर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी सुखजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू करवाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार पहले एक कार से टकराया और संतुलन बिगड़ने पर तेज रफ्तार ट्रक के नीचे जा गिरा। भारी लोड में चल रहे ट्रक ने उसे कई मीटर तक घसीट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

फायर ब्रिगेड और डायल 112 की टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को ट्रक के नीचे से निकालकर हांसी के सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में भेजा।

चालक मौके से फरार, सड़क पर लगा जाम

हादसे के बाद कार और ट्रक दोनों के चालक फरार हो गए, जबकि ट्रक घटनास्थल पर ही खड़ा मिला। इससे हिसार–हांसी रोड पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया।

पुलिस ने शुरू की पहचान प्रक्रिया

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। उसकी उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसकी पहचान करने में जुटी है। वहीं, ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच जारी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here