पलवल : चन्द्रिका ( TSN)-पलवल की ब्राह्मण धर्मशाला मे आज फरीदाबाद लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल पर जमकर ह*मला बोला. उन्होंने कहा कि काट की हांडी एक बार चढ़ती है लेकिन दूसरी बार कृष्णपाल को जनता ने जुमलों मे आकर मौका दिया. इस बार कृष्णपाल को सबक सिखाएगी जनता. इस दौरान पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कांग्रेस की सरकार बनने पर कृष्णपाल के घो*टालों की जांच कराकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने की बात कही.
कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान देश भर में कांग्रेस की लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 10 वर्षो में कोई विकास कार्य नहीं किए। भाजपा ने लोगों से किए गए वादों को पूरा नहीं किया। जिसके मद्देनजर आज जनता सत्ता परिवर्तन के मूड में है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशों से काला धन वापिस लाने और लोगों के खातों में पंद्रह पंद्रह लाख रुपए भेजने की बात कहीं थी, लेकिन अभी तक पूरी नहीं हुई। भाजपा के राज में महंगाई व भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। भाजपा की गलत नीतियों के चलते संगठित व असंगठित क्षेत्रों में रोजगार घट गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। उन्होंने कहा कि कृष्णपाल गुर्जर ने फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र का विकास नहीं किया। जनता इनसे परेशान है और बदलाव चाहती है.
कांग्रेस की गिनाई उपलब्धियां
महेंद्र प्रताप ने कहा कि कांग्रेस ने फरीदाबाद को जिला बनाने का काम किया। कांग्रेस के समय में मेडिकल कॉलेज, स्कूल, कॉलेज बनाने के कार्य किए गए। फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र एजुकेशन हब के तौर पर उभर कर सामने आया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद गुरुग्राम व पलवल में मेट्रो लाने का कार्य किया जाएगा। कांग्रेस के घोषणा पत्र में किसानों की फसलों को एमएसपी पर खरीदने की गारंटी दी जाएगी। युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। बेरोजगार युवाओं को एक लाख रुपए सालाना भत्ता दिया जाएगा। अग्नीवर योजना को बंद किया जाएगा। लोगों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। बुढ़ापा पेंशन 6 हजार रुपए प्रदान की जाएगी। वहीं पूर्व मंत्री करन दलाल ने कहा की कांग्रेस की सरकार आने पर न केवल भाजपा प्रत्याशी बल्कि भाजपा के राज में जो भी घोटाले हुए हैं कांग्रेस सरकार आने पर उनकी जांच होगी और सभी घोटालेबाज जेल की सलाखों के पीछे होंगे।







