Home Haryana हरियाणा में चल रही धूल भरी हवाओं से लोग परेशान, कई जिलों...

हरियाणा में चल रही धूल भरी हवाओं से लोग परेशान, कई जिलों में बारिश के आसार, जानें मौसम का हाल

181
0

अंबाला (एकता): हरियाणा में मौसम ने फिर रंग बदल लिया है। हाल ही में प्रदेश में चल रही धूल भरी हवाओं से लोग काफी परेशान हैं। इन हवाओं ने उनका जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार बुधवार को आसमान में बादल छाए रहे। हिसार के अग्रोहा क्षेत्र में हल्की सी बारिश हुई। वहीं दूसरी तरफ वातावरण में पीएम 2.5 की मात्रा ज्यादा बढ़ गई है। इससे काफी खतरा पैदा हो सकता है। जो कि स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। बादल छाए रहने के कारण दिन के तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई।

जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 19 से 22 मई के दौरान हवाओं की दिशा में बदलाव देखने को मिलेगा। लेकिन 23 से 25 मई के बीच प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिलेगी। इसके बाद तपती गर्मी से जूझना पड़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here