Home Haryana हरियाणा के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी… पड़ोसी राज्यों...

हरियाणा के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी… पड़ोसी राज्यों में भी अलर्ट

166
0
हरियाणा : चन्द्रिका (TSN)- हरियाणा में आज 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है.इसके अलावा पड़ोसी राज्य हिमाचल और पंजाब में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
हरियाणा में 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।इसमें यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद मेवात और पलवल जिला शामिल है।इसके अलावा अलावा कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस बीच पानीपत और झज्जर में सुबह बारिश भी हुई।वहीं पड़ोसी राज्य  पंजाब में जालंधर, कपूरथला, मोगा, फिरोजपुर व लुधियाना में दोपहर 12 बजे तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।इसके अलावा  हिमाचल में 8 जिलों में कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here